शासकीय उचित मूल्य दुकान कैमोर जय मां बिरासिनी के सेल्समैन दीपक नमरेइया ने स्थानीय लोगों पर दुकान खोलने से रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित सेल्समैन दीपक नमरेइया निवासी कटनी के अनुसार, उन्हें विजयराघवगढ़ क्षेत्र की जय मां बिरासिनी शासकीय दुकान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 8, 5 और 6 में राशन वितरण का कार्य सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में वार्ड क्रमांक 1 और 8 का राशन वितरण पूर्ण कर लिया गया था।
*विवाद का कारण*
दीपक नमरेइया ने बताया कि जब वे वार्ड क्रमांक 5 और 6 में राशन बांटने के लिए दुकान खोलने पहुंचे, तो वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि पहले पिछले 3 महीनों की लंबित पर्चियों का राशन वितरित किया जाए, उसके बाद ही अगले महीने का वितरण शुरू करने दिया जाएगा।
*कलेक्टर से शिकायत की तैयारी*
सेल्समैन का कहना है कि उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन विरोध के चलते वे दुकान का ताला नहीं खोल सके। इस समस्या और विरोध के कारण राशन वितरण ठप हो गया है, जिसके बाद सेल्समैन आगे की उचित कार्यवाही के लिए कलेक्टर महोदय को सूचित करने कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं
*सुनील सिंगोते*
*पत्रकार – कैमोर*


