कटनी (1 सितंबर)- मंगलवार को “जिला वॉश ( Water,Sanitation & Hyglene – WASH) तकनीकी समिति” की बैठक जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में सचिव और सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित हुई। सुश्री कौर ने ग्रामीण नल जल योजनाओं के वृहद मरम्मत कार्यों , रख-रखाव एवं स्रोत तथा पाइप लाइन विस्तार कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराने राज्य शासन की मंशा के अनुरूप निविदा जारी कर पात्र आवेदकों से नियत समय सीमा में कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बृहद मरम्मत कार्यों के लिए जनपद स्तर पर एजेंसियों को विधि सम्मत तरीके से पात्र आवेदकों को सूचीबद्ध करें। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की कार्यपालन यंत्री एवं सदस्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन यंत्री, जल निगम के महाप्रबंधक,उप महाप्रबंधक, परियोजना अधिकारी, व्ही-बी जी-राम जी, लेखा अधिकारी एवं जिला वाश प्रभारी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण नल जल योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


