• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 29, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट दौरे पर*
– *लांची के सरकारी स्कूल में बच्चों से किया संवाद*
– *छात्रों के कहने पर स्कूल बनेगा सांदीपनि विद्यालय*

भोपाल/बालाघाट। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त को बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उनको अपने बीच पाकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अति उत्साहित नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत की। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर जन विश्वास अभियान अंतर्गत हुए विद्यालय भ्रमण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी और उपहार स्वरूप स्कूल को सांदीपनि विद्यालय में परिवर्तित करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं को निराश नहीं किया और आश्वस्त किया कि उनके विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कक्षा 10वीं में रसायन विज्ञान के चल रहे पीरियड में विद्यार्थियों से सवाल किया कि “पानी में क्या डालने से आग लग जाती है?” बालिका द्वारा सोडियम को पानी में डालने से आग लग जाने संबंधी उत्तर पर सीएम डॉ. मोहन ने सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से जानना चाहा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि वे पीएससी की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहते हैं।

*बच्चों के सवालों के दिए जवाब*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कक्षा में एक बालिका ने सवाल किया कि सीएम राइज विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय क्यों रखा गया है? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालिका के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा के गुरु महर्षि सांदीपनि से प्रेरणा लेकर इन विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में बगैर किसी भेदभाव के सांदीपनि गुरु के आश्रम की तरह ही अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा पहुंचकर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी से आई बाढ़ की स्थिति की जानकारी ले रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा पहुंचकर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी से आई बाढ़ की स्थिति की जानकारी ले रहे है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.