कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत लमतरा औद्योगिक क्षेत्र के यूनियन पल्सेस के परिसर में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने उद्योग संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कलेक्टर ने उद्योगपतियों और औद्योगिक इकाईयों के संचालकों को आश्वस्त किया कि उनकी व्यवसायगत हर समस्याओं और बाधाओं का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, डीएसपी श्री शिवा पाठक, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी एवं महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती ज्योति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*उद्यमियों से संवाद*
लमतरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने उद्योगों के संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया। उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक विषय पर कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा किया तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए।इसी प्रकार लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण से संबंधित समस्या भी उद्यमियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष रखी गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्री पटेल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*लमतरा उद्योग संघ सहित बड़ी संख्या में उद्यमी रहे मौजूद*
कार्यक्रम में लमतरा उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, भारती (कोरोशन एवं बैग प्रिंटिंग), अनुराग जैन (यूनियन एग्रो एवं यूनियन पल्सेस), संजय असरानी (राजवीर इंडस्ट्रीज) सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


