• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कन्हवारा में लोग पहुंचे समस्याएं लेकर, लेकिन लौटे भरोसे के साथ मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने हर व्यक्ति से किया आत्मीय संवाद, 72 आवेदकों ने रखी अपनी बात कलेक्टर ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का किया आग्रह, टीबी मरीजों को दिया पोषण का संबल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 27, 2026
in कटनी
0
कन्हवारा में लोग पहुंचे समस्याएं लेकर, लेकिन लौटे भरोसे के साथ  मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर ने हर व्यक्ति से किया आत्मीय संवाद, 72 आवेदकों ने रखी अपनी बात  कलेक्टर ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का किया आग्रह, टीबी मरीजों को दिया पोषण का संबल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्हवारा में गुरुवार को लगे शिविर में कोई अपनी समस्या लेकर आया था, कोई उम्मीद लेकर और कोई इस भरोसे के साथ कि यहां उसकी बात जरूर सुनी जाएगी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आयोजित जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच ऐसा ही आत्मीय संवाद यहां देखने को मिला।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जब ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो लोगों ने बिना झिझक अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। कलेक्टर ने भी हर आवेदक की बात को गंभीरता से सुना। शिविर में 72 आवेदन प्राप्त हुए।

राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए। प्रत्येक आवेदन के पीछे किसी व्यक्ति की जरूरत और उम्मीद जुड़ी होती है, इसलिए समस्या का वास्तविक समाधान ही शिविर की सफलता का पैमाना होना चाहिए।

कन्हवारा में यही भावना पूरे शिविर में दिखाई दी। ग्रामीण अपनी बात कहते रहे और प्रशासन समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाता रहा।

*किसानों को बताया—फार्मर आईडी है जरूरी*

कलेक्टर श्री तिवारी ने शिविर में मौजूद किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने किसानों से पीएम किसान योजना का लाभ लेने तथा शिविर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में अपनी जांच कराने की अपील भी की।

*टीबी मरीजों को दिया पोषण आहार बैग*

शिविर का सबसे संवेदनशील दृश्य तब सामने आया, जब कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने डिठवारा और पिपरहटा गांव की टीबी से पीड़ित महिलाओं को पोषण आहार बैग प्रदान किए। टीबी से जूझ रहीं इन महिलाओं का शासन द्वारा निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। दवाओं के साथ शरीर को पोषण मिले और बीमारी से लड़ने की ताकत बनी रहे, इसी उद्देश्य से उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराया गया।

पोषण आहार का वह बैग सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं था, बल्कि बीमारी से लड़ रही महिलाओं के लिए यह संदेश था कि उनकी चिंता करने वाला जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

*एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण*

शिविर के उपरांत कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम कदम्‍ब का पौधा रोपा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.