• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कजलिया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण* *घाट एवं मेला स्थल पर प्रकाश, स्वच्छता और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 27, 2026
in कटनी
0
*कजलिया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण*  *घाट एवं मेला स्थल पर प्रकाश, स्वच्छता और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (27 अगस्त) इस वर्ष कजलिया पर्व 29 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के गाटरघाट एवं मेला स्थल पर पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गाटरघाट पहुंचकर घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पहुंच मार्ग एवं मेला स्थल पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान रात्रि के समय भी नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने मेला स्थल एवं घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा एकत्रीकरण की समुचित व्यवस्था करने तथा नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट एवं मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में मौजूद गड्ढों को मोटरेबल कराकर आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने कहा कि कजलिया पर्व शहर की महत्वपूर्ण परंपरा एवं आस्था से जुड़ा आयोजन है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु घाटों और मेला स्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए निगम द्वारा स्वच्छता, प्रकाश, सड़क एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*महापौर ने नागरिकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील*

महापौर श्रीमती सूरी ने कजलिया पर्व के दौरान शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से घाटों, मेला स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व की पवित्रता एवं सुंदरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिक कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें तथा घाटों को स्वच्छ एवं साफ रखने में अपना योगदान दें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
28 अगस्त को लगेगा गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में दृश्यता शून्य – सारिका तांबे जैसा लाल दिखाई देगा चंद्रमा का ग्रहणग्रस्त भाग

28 अगस्त को लगेगा गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में दृश्यता शून्य – सारिका तांबे जैसा लाल दिखाई देगा चंद्रमा का ग्रहणग्रस्त भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.