• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश* *सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 26, 2026
in पढुरंना
0
*समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश*  *सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों, जनसमस्याओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सौसर क्षेत्र के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में कृषि भूमि के नक्शे में दुरुस्ती, कृषकों के नाम में सुधार एवं अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राथमिकता वाले विकासखंडों में निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित नर्मदा अमृत दुग्ध सागर प्रा. लि. के निरीक्षण संबंधी कार्रवाई भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिए गए। मत्स्योद्योग सहकारी समिति पांढुर्णा से संबंधित कार्यों तथा स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान शासकीय विभागों के विद्युत कनेक्शनों के विरुद्ध लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आमला पंचायत क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित चौकी पिपलानारायणवार के लिए शासकीय आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए गए। पांढुर्णा मोक्षधाम से लिटिल फ्लावर स्कूल होते हुए नीलकंठ धावड़ीखापा रोड तथा बानाबाकोड़ा क्षेत्र में बायपास सड़क निर्माण से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

नीलकंठ शमशान घाट रोड की अव्यवस्थित स्थिति एवं विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। मोक्षधाम (शांतिधाम) के सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की गई।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के हस्तांतरण तथा देवी ग्राम पंचायत में योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बानाबाकोड़ा एवं अन्य क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन का कार्य पूर्ण नहीं होने तथा टंकी एवं पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के कार्य समय पर पूर्ण कर ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्कूली छात्राओं ने नन्हें हाथों से कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र,राखी बांधते ही खिल उठे नन्ही बहनों के चेहरे,मनाया अनूठा रक्षाबंधन..!

स्कूली छात्राओं ने नन्हें हाथों से कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र,राखी बांधते ही खिल उठे नन्ही बहनों के चेहरे,मनाया अनूठा रक्षाबंधन..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.