• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर* *देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए* *प्रयोगशाला जांच के बाद तय होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,अमानक पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2026
in कटनी
0
*मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर*   *देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए*   *प्रयोगशाला जांच के बाद तय होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,अमानक पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी, 25 अगस्त 2026। त्योहारों और बढ़ती खाद्य खपत के बीच नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने कटनी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सुभाष चौक स्थित देश भंडार में निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका के चलते मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए।

वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने संकलित किए गए। स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए। इसी क्षेत्र में स्थित कोजी स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए।

लैब रिपोर्ट बताएगी खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार केवल निरीक्षण के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक घोषित नहीं किया जा सकता। प्रयोगशाला परीक्षण में प्राप्त परिणामों के आधार पर ही खाद्य पदार्थ की वास्तविक संरचना, गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने अथवा नहीं होने का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

*अमानक नमूने मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई*

प्रयोगशाला जांच में यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.