कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (मा.प.स.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी गई मिक्सर मशीन को बरामद किया
घटना का विवरण प्रकाशचंद पिता धन्नूलाल चकवर्ती उम्र 50 साल निवासी रामपुर थाना ढीमरखेडा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अपनी मिक्सर मशीन ढीमरखेडा हाई स्कूल ठाकुर के घर के पास खडी कर दिया था जो दिनांक 16.08.2026 के 23 बजे से 17.08.26 के 06 बीच कोई अज्ञात व्यक्ति मिक्सर मशीन वहां से चोरी कर ले आसपडोस में तलाश पतासाजी किया जो कोई जानकारी नही मिली उक्त मिक्सर मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मिक्सर मशीन कीमत करीब 60000 / रुपये
रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 488/26, धारा 303 (2) बीएनएस का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चोरी गई मिक्सर मशीन एव अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी की गई जो दौरान तलाश पतासाजी जानकारी प्राप्त हुई की एक मिक्सर मशीन शासकीय कॉलेज मोड के पहले रोड किनारे पड़ी हुई है जो मौके पर जाकर देखा जो एक मिक्सर मशीन खडी थी जिसकी बॉडी में विश्वशक्ति लिखा हुआ था जो प्रार्थी के लड़के आशीष चकवती को मौके पर बुलाकर शिनात कराया गया जिसके द्वारा उसकी मिक्सर मशीन होना बताया गया। उक्त प्रकरण में चोरी का मशरूका मिक्सर मशीन किमती 60000 बरामद हो चुका है प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी जारी है।
पुलिस टीम की विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी सउनि ध्रुव सिंह, आर. अमित शुक्ला की विशेष भूमिका रही।


