कटनी/ गत दिवस नगर के सुप्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे झूला महोत्सव में श्री राघव आनंद रामायण मंडल विश्राम बाबा वार्ड कटनी की सहभागिता से आयोजित तृतीय दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
* निर्धारित कार्यक्रमानुसार राघव आनंद रामायण मंडल के गायक भागवत कथा वाचक, आचार्य पण्डित अम्बुज गौतम, नन्द किशोर पारीक, जितेन्द्र गर्ग, कमलेश शर्मा, एड अनुज तिवारी, आदि के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
* इस अवसर पर शिक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन गट्टानी, श्रवण बजाज, रामेश्वर तिवारी, राजेन्द्र गर्ग, के एल श्रीवास्तव, गणेशदत्त मिश्रा एवं शारदा शरण शर्मा रामायण मंडल के वरिष्ठ सदस्य गोविन्द तिवारी, पण्डित नर्मदा दुबे, सी एल पटेल,अजय शुक्ला, गणेश पाठक, सतीश शर्मा, रामाधार शुक्ला, अखिलेश रजक सहित मातृ-शक्तियों में प्रमुख रूप से मधूलिकाशुक्ला, उमा गौतम, सारिका मिश्रा, माहेश्वरीदेवीकी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
* महोत्सव में व्यवस्थापक लक्ष्मण यादव, मन्दिर पुजारी ब्रजेश दुबे,शिवम चौबे,
* प्राचार्य धीरेन्द्र द्विवेदी, आचार्य संदीप पाण्डेय एवं पंकज तिवारी का सहयोग सराहनीय है।
* कार्यक्रम के अन्तिम चरण में रामाधार गौतम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, तत्पश्चात भव्य आरती की गई, एवं गोष्ठी प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष
* श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति कटनी


