• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

मानव सेवा का महासंगम: श्रीधाम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, भोपाल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

by Manish Gautam Chiefeditor
August 23, 2026
in नरसिहपुर
0
मानव सेवा का महासंगम: श्रीधाम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर  लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, भोपाल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गोटेगांव। नगर गौरव एवं योग विशेषज्ञ सुरेश चंद्र जैन बापाजी, डॉ. नितिन जैन एवं शिविर प्रेरक चौधरी विकास जैन की स्मृति में चौधरी परिवार के विशेष सहयोग से श्रीधाम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं।

शिविर का शुभारंभ झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम के ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व वन मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव महेंद्र नागेश तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पूजन एवं माल्यार्पण से हुई।

भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में भोपाल से पहुंचे डॉ. एस.के. चोपड़ा, डॉ. जी.सी. गौतम, डॉ. नंदनी जैन, डॉ. आदित्य जैन, डॉ. आशना सिंह, डॉ. आहुली राजपूत, डॉ. वर्षा, डॉ. सागर सोनी एवं डॉ. प्रिया कुरवाटे ने मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। सभी चिकित्सकों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद गोटेगांव तथा एससीसी ग्रुप गोटेगांव के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। श्रीधाम हॉस्पिटल पहुंचने पर डायरेक्टर मुकेश बिलवार एवं रोहित बिलवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिविर की व्यवस्थाओं में अनिल जैन टेंट, अभय जैन प्रचारक ,अनिल जैन ,शेखर चौधरी,राजीव जैन (टीनू) ,मीनू राजपूत, ग्रुप के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

अंत में चौधरी परिवार एवं विभाष जैन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नरसिंहपुर में ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ का असर: ठेमी पुलिस ने पकड़ी 1.13 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

नरसिंहपुर में ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ का असर: ठेमी पुलिस ने पकड़ी 1.13 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.