सीएमएचओ कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में 21 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित
सार्थक पोर्टल पर समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की कार्रवाई
लापरवाही पर तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश
===
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने 20 अगस्त को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सार्थक पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान पाया गया कि कई अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रातः 10.20 बजे तक पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।
कलेक्टर श्री यादव ने इसे अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तीन दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।
21 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित
औषधि निरीक्षक महिमा जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया, सहायक ग्रेड-3 रजनी मिश्रा, शेख इरफान खान, राजीव कुमार सोनी, हेमंत अहिरवार, सुधांशु सोनी, नरेंद्र पाल, सहायक मीडिया अधिकारी अभय तिवारी, भृत्य शकील खान, वाहन चालक इमरान खान एवं वार्ड बॉय अनंतराम अनुपस्थित पाए गए।
इसके अलावा संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लेखा प्रबंधक शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ऋषि कुमार अहिरवार, एमएंडई बलराम राठौर, उपयंत्री विवेक कुमार विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट रमाकांत उमरे, डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार, आरबीएसके चिकित्सक रामेश्वर कुर्मी, एपिडिमियोलॉजिस्ट आकांक्षा भारद्वाज तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर आउटसोर्स पुष्पेंद्र सिंह लोधी भी अनुपस्थित पाए गए।
कलेक्टर श्री यादव ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति तथा अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कार्य में लापरवाही अथवा कार्यालयीन व्यवस्थाओं के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh

