भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को खेत में गाढ़ दिया भूत बनकर परेशान न करे, इसलिए दोनों पैरों में लोहे की 6 कीलें भी ठोक दी
उत्तर प्रदेश : बरेली में जयप्रकाश ने अपनी भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को खेत में गाढ़ दिया। ऊपर से नमक बिखेर दिया, ताकि लाश जल्दी गल जाए। वो भूत बनकर परेशान न करे, इसलिए दोनों पैरों में लोहे की 6 कीलें भी ठोक दी। दरअसल, आरोपी ने भतीजी को उसके बॉयफ्रेंड से कॉल पर बात करते पकड़ लिया था।