कटनी (21 अगस्त)- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत मझगवां में करीब 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन भवन को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मझगवां सरपंच श्री बुद्धूलाल यादव ने गांव में अतिक्रमण की समस्या से कलेक्टर श्री तिवारी को अवगत कराया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का पटवारी श्री नितिन पटेल को अतिक्रमण का परीक्षण कर तत्काल हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
*किसानों की खाद समस्या पर सोसायटी से जुड़ने की अपील*
निरिक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से कलेक्टर श्री तिवारी ने सोसायटी का सदस्य बनने और सोसायटी से जुड़ने के बाद मिलने वाले फायदों की जानकारी देते हुए कहा की ,इससे उन्हें उर्वरक सहित शासन की विभिन्न कृषि सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


