• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में हमराही स्टाफ ने *क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2026
in कटनी
0
चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में हमराही स्टाफ ने  *क्रूरता पूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चक्का ट्रक जप्त*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधव नगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं का क्रूरता पूर्वक एवं बिना वैध परमिट परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 12 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 जप्त किया गया।

*घटना का विवरण* – मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 12 चक्का टाटा ट्रक में भेड़ एवं बकरी-बकरों को बिना वैध परमिट के अत्यधिक संख्या में एवं क्रूरता पूर्वक भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर चौकी निवार पुलिस द्वारा कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर पंछी ढाबा के सामने, लखापतेरी में उक्त वाहन को रोककर चेकिंग की गई।

वाहन की तलाशी एवं पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए, जिनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ एवं 40 बकरी/बकरे शामिल हैं। पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में एवं क्रूरता पूर्वक भरा गया था। जांच के दौरान पशुओं के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं वैध परमिट भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

*गिरफ्तार आरोपी*

1.जितेन्द्र कुमार वर्मा, पिता कामता प्रसाद वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटरा, थाना गढ़, जिला रीवा।

2.मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू, पिता शेख साकिर, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिहावल, थाना अमिलिहा, जिला सीधी।

3.संतलाल गोंड, पिता चैतू सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगदरा।

4.रनबहादुर सिंह, पिता राम प्रताप सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगदरा।

5.बब्बन सिंह, पिता बलजीत सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी बगदरा।

6.गुरुदेव सिंह, पिता देवराज सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी बगदरा।

7.अशोक शुक्ला, पिता जवाहर लाल शुक्ला, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंगतिरा, थाना गढ़, जिला रीवा।

पुलिस द्वारा उक्त 12 चक्का टाटा ट्रक एवं 354 पशुओं को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(क), 11(ए)(ई) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका* – उक्त कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में हमराही स्टाफ सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्र.आर. 76 गौरव सेन एवं प्र.आर. 182 संतोष प्रजापति द्वारा की गई।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.