• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, August 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण* *चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* *नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2026
in कटनी
0
महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण*  *चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*  *नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी(20 अगस्त)-चालीहा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चालीहा पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाट परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरे का तत्काल उठाव कराने तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था की जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए भी कहा, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

*नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी*

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। इन्हें स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि घाट एवं नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। नगर निगम द्वारा पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुमन राजू माखीजा, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीथमपुर में एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का शुभारंभ

पीथमपुर में एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.