हमारी सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी क्रम में आज पीथमपुर में फूड प्रोसेसिंग की नई यूनिट का शुभारंभ करने जा रहा हूं। इसके साथ ही, उज्जैन में पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्ग चौड़ीकरण और सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लूंगा। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए मार्ग चौड़ीकरण में उज्जैनवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों से अतिक्रमण हटाकर जिस तरह सहयोग दिया है, वह सराहनीय है। इस सहयोग और जनभावना के लिए मैं उज्जैन के सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


