• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी बुलेट से मौके पर निकलवाया कानफोड़ू साइलेंसर, वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
August 18, 2026
in कटनी
0
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी  बुलेट से मौके पर निकलवाया कानफोड़ू साइलेंसर, वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी शहर में तेज एवं कर्कश आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध कटनी यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260819-WA0005.mp4

अभियान के तहत सोमवार रात करीब 8 बजे चंडाक चौक पर बुलेट मोटरसाइकिल से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे झिंझरी स्थित मारुति शोरूम के पास मॉडिफाइड साइलेंसर की शिकायत मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वाहन में लगा तेज एवं कर्कश आवाज करने वाला साइलेंसर मौके पर ही निकलवाया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना सहित वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अब तक दर्जनों मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए अनधिकृत साइलेंसर निकलवाए गए हैं और वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना किया गया है।

मॉडिफिकेशन के नाम पर ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहनों में अनधिकृत रूप से ऐसे साइलेंसर लगाना, जिनसे अत्यधिक तेज एवं कर्कश आवाज निकलती है, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा और ऐसे वाहनों की सड़क पर जांच कर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों वाले साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा अनावश्यक तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से बचें।

यातायात पुलिस का संदेश स्पष्ट है—सड़क पर स्टाइल के नाम पर ध्वनि प्रदूषण नहीं, नियमों का पालन ही सुरक्षित यातायात की पहचान है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लाड़ली बहना योजना  📿रक्षाबंधन का उपहार ₹1750 इस बार

लाड़ली बहना योजना 📿रक्षाबंधन का उपहार ₹1750 इस बार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.