*बरगी बांध के जल द्वार खोलने के संबंध मे सूचना*
आज दिनांक 16/08/2026 रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर *420.45 मीटर* आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता *2576 mcm (81.00%)* है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक *744 cumec* है। गेट ऑपरेशन मैनुअल के अनुसार 15/08/2026 तक बांध का जल स्तर *421.00 मीटर (86.00)* रखना प्रस्तावित है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी 24 घंटे के अंतराल में बांध से जल की निकासी की जा सकती है। बांध के जल द्वार खोलने के पूर्व वायरलेस मैसेज एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।
*सहायक यंत्री बाढ नियंत्रण ,बरगी बांध*
Narmada Valley Development Authority
#jabalpur #jansamparkmp

