• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक* *बकाया जलकर मांग राशि का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में मिलेगी छूट*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 16, 2026
in कटनी
0
*जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक*  *बकाया जलकर मांग राशि का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में मिलेगी छूट*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*नागरिकों से राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने निगम प्रशासन की अपील*

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत योजना लागू की गई है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया जलकर मांग राशि की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ दिया जाएगा। निगम द्वारा यह पहल बकायादार जलकर उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ जलकर की लंबित राशि के त्वरित भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

जलकर प्रभारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक ने बताया कि नगर निगम परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, आवासीय उपयोग के जलकर उपभोक्ताओं के खातों में वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया मांग राशि में से 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त निगम कोष में जमा करने वाले उपभोक्ताओं को शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।

*10 सितंबर तक ही मिलेगा छूट का लाभ*

विशेष राहत योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित अवधि 10 सितंबर 2026 तक रखी गई है। उपभोक्ता इस अवधि में अपनी बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना सीमित अवधि के लिए है, इसलिए निगम ने पात्र उपभोक्ताओं से निर्धारित समय-सीमा में भुगतान कर राहत का लाभ लेने की अपील की है।

*अवकाश दिनों में भी कर सकेंगे भुगतान*

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना का लाभ नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय में पहुंचकर अपना बकाया जलकर का भुगतान कर राहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

*एकमुश्त बकाया राशि जमा कर उठाये योजना का लाभ*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के जलकर खाते में वर्ष 2025-26 तक बकाया राशि दर्ज है, वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना बकाया जलकर जमा करें और 50 प्रतिशत तक की राहत प्राप्त करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भव्य,भक्तिमय,सुरक्षित एवं स्वच्छ नागद्वारी मेला 2026: नागद्वारी यात्रा में अब तक लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुख्ता इंतजाम प्रशासनिक अमला मुस्तैद,कलेक्टर एवं एसपी ने पचमढ़ी पहुंच कर संभाली व्यवस्थाओं की कमान.. वीडियो

भव्य,भक्तिमय,सुरक्षित एवं स्वच्छ नागद्वारी मेला 2026: नागद्वारी यात्रा में अब तक लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुख्ता इंतजाम प्रशासनिक अमला मुस्तैद,कलेक्टर एवं एसपी ने पचमढ़ी पहुंच कर संभाली व्यवस्थाओं की कमान.. वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.