रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा समाज में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।


