रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में बालिकाओं के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उनके सपनों, शिक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करना ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा संकल्प है। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ से आत्मीय भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा और छात्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद किया।


