भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के राष्ट्रीय कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। रायसेन जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, संगठन मंत्री आर.एस. खालसा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मंडल की सदस्याएं और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।


