बरही, कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद बरही द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। नगर परिषद द्वारा 15 अगस्त 2026 के अवसर पर शुभकामना संदेश के साथ नागरिकों से स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।
नगर परिषद की अपील में नागरिकों से कहा गया है कि वे संपत्ति, जलकर एवं अन्य सभी प्रकार के कर समय पर जमा करें, जल का दुरुपयोग न करें और बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
इसके साथ ही नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, घर से निकलने वाले कचरे को कचरा वाहन में ही डालने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की है। नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया है।
नगर परिषद ने नागरिकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया है। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश देते हुए नगर परिषद ने बरही को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।
नगर परिषद बरही की अपील:
“स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संकल्प लें और अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहभागी बनें।”
MP NEWS CAST | बरही, जिला Writing
स्वतंत्रता दिवस पर बरही नगर परिषद की अपील, स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में सहयोग की अपी
बरही, कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद बरही द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। नगर परिषद द्वारा 15 अगस्त 2026 के अवसर पर शुभकामना संदेश के साथ नागरिकों से स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है
नगर परिषद की अपील में नागरिकों से कहा गया है कि वे संपत्ति, जलकर एवं अन्य सभी प्रकार के कर समय पर जमा करें, जल का दुरुपयोग न करें और बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें
इसके साथ ही नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, घर से निकलने वाले कचरे को कचरा वाहन में ही डालने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की है। नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया है
नगर परिषद ने नागरिकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया है। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश देते हुए नगर परिषद ने बरही को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है
नगर परिषद बरही की अपील
“स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संकल्प लें और अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहभागी बनें।
MP NEWS CAST बरही, जिला कटनी”


