• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा* *राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 15, 2026
in कटनी
0
*स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा*  *राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी( 15 अगस्त)-देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे गरिमामय वातावरण के बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा निगम परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, महापौर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, गोविंद चावला, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं डब्बू रजक, उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और कटनी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में निगमायुक्त ने कहा कि हमें प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए नागरिकों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कार्यों के माध्यम से शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन कर शहर, प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन निगम परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता हुआ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं आभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।

इस दौरान नगर निगम के अधिकारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मृदुल मिश्रा, मोना करेरा, जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उत्साहजनक मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*स्वतंत्रता दिवस पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण*

*स्वतंत्रता दिवस पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d