MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी 13 – स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस को आयोजित होने वाले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन आज गुरुवार को झिंझरी स्थित पुलिस ग्राउंड में किया गया। इस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ख़ासतौर पर मौजूद रहे।
सशस्त्र बल ने हर्ष फायर किया। उसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी स्काउट एवं गाइड के दलों ने परेड कर अतिथि को सलामी दी। अधिकारियों ने परेड के बाद दल प्रमुखों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन कर रिहर्सल किया गया।
इस मौके पर एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


