कटनी (11 अगस्त) – स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मुख्य अतिथि की हैसियत से ध्वजारोहण करेंगे और जिलेवासियों के नाम बधाई संदेश का वाचन करेंगे।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जिलों में ध्वजारोहण के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत कटनी में कलेक्टर श्री तिवारी ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन होगा और परेड की सलामी ली जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण सुनने के लिए मुख्य समारोह स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।


