सामाजिक संगठनों ने कटाएघाट सुरम्य पार्क में मनाया हरियाली तीज का कार्यक्रम
हरियाली तीज में खासियत सावन के झूलों की रही जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
आस्था, संस्कृति, सौंदर्य,भक्ति, प्रतिभाओं का अद्भुत संगम
हरियाली तीज का कार्यक्रम कटाई घाट सुरम्य पार्क में सामाजिक संगठनों के द्वारा मिलकर मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति ,संस्कृति, सौंदर्य , प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला साथ में विभिन्न प्रकार के गेमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी अधिवक्ता मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंजूषा गौतम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजनों के साथ की गई। प्रथम पुरस्कार हरियाली क्वीन श्रीमती शाहीन सिद्दीक़ी उपहार भेंट किया गया, द्वितीय पुरस्कार बेस्ट हेयर स्टाइल का समाजसेवी ममता गर्ग को दिया गया,
तृतीय पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ भजन का पुरस्कार समाजसेवी मंजूषा गौतम को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार में बेस्ट मॉडलिंग का अवार्ड श्रीमती सुमन पांडे को दिया गया, और बेस्ट मेकअप का अवार्ड रेखा प्यासी को दिया गया, कार्यक्रम में सभी महिलाओं को उपहार भेंट किए गए, महिलाओं ने सावन के झूलों का भी बहुत ही लुफ्त उठाया साथी लजीज लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा।और कार्यक्रम में अनुराधा विश्वकर्मा,दीप्ति, दीपा, अन्य महिलाएं रही।उन सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सावन महोत्सव के अवसर पर उपहार स्वरूप हरी -हरी चूड़ियां मेहंदी बिंदी सिंदूर और अलता भेंट कर बंधाई और शुभकामनाएं दीं।


