• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी के तिलक कॉलेज में विकास की नई नींव! ₹4.39 करोड़ के भवन का भूमि पूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
August 10, 2026
in कटनी
0
कटनी के तिलक कॉलेज में विकास की नई नींव! ₹4.39 करोड़ के भवन का भूमि पूजन
0
SHARES
63
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सोमवार को नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार वाजपेई, इंजीनियर अभिराज पटेल, ठेकेदार इंद्रपाल निरंजन, अभय मिश्रा, डीजीएम मानवेंद्र सिंह, निर्माण कार्य संयोजक प्रो. व्ही.के. द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. माधुरी गर्ग, वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. विनय वाजपेई, एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अभियंता, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की सरस्वती रजक एवं कविता चौधरी ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं ने प्रस्तावित लागत 4 करोड़ 39 लाख नवीन भवन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपस्थितजनों के साथ साझा की।

इस अवसर पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि नवीन भवन का निर्माण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। नवीन भवन बनने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

महाविद्यालय परिवार ने नवीन भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ को संस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने की कामना की।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन*  – *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में की समीक्षा* – *अधिकारियों को दिए अहम आवश्यक निर्देश*

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में की समीक्षा* - *अधिकारियों को दिए अहम आवश्यक निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d