कटनी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय आर के गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग एवं कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपना कर फसलों की कृषि कार्य माला के अनुसार खेती करने का तकनीकी प्रशिक्षण किया गया इसके अंतर्गत जलवायु मौसम मिट्टी उन्नत बीज एवं बीज दर बीज उपचार जैविक खाद कीटों के नियंत्रण हेतु जैविक कीटनाशक सिंचाई कटाई गहाईएवं भंडारण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व के वर्गीकरण के अंतर्गत हवा एवं पानी से प्राप्त होने वाले पोषक तत्व मुख्य पोषक तत्व द्वितीय पोषक तत्व एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का वर्गीकरण बतलायागया फसलों में लगने वाले विभिन्न कीटों काटने वाले कुतरने वाले रस सूचक एवं फल छेदक कीटों की जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण हेतुनमूना लेने की विस्तृत जानकारी दी गई जैविक खेती से पैसों की बचत एवं बाजार पर निर्भरता कम हो जिससे खेती लाभ का धंधा बन सके व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण महेंद्र दोहरे ने प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग किया।


