अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 74 पाव शराब जब्त*
पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस टीम गठित कर ग्राम टेढ़ी, शाहपुर एवं लालपुर में अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान— 1. अकाली सिंह पिता हरिसिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी टेढ़ी — 24 पाव 2. सुनीता बाई पति दिनेश लुनिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी टेढ़ी — 16 पाव 3. गणेश साहू पिता लिप्पू साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी शाहपुर — 15 पाव 4. माया बाई बर्मन पति राजकुमार बर्मन, उम्र 46 वर्ष, निवासी लालपुर — 19 पाव
इस प्रकार चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,100 है, जब्त की गई। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*सराहनीय भूमिका*- उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


