• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आचार्य विनोबा भावे वार्ड में लगभग 39.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न* *सी.सी. नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम, जलभराव से मिलेगी राहत*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 9, 2026
in कटनी
0
*महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आचार्य विनोबा भावे वार्ड में लगभग 39.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न*  *सी.सी. नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम, जलभराव से मिलेगी राहत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की*

कटनी,  आचार्य विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 15 में विकास कार्यों को गति देते हुए रविवार को लगभग 39 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला महामंत्री श्री सुखदेव चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री बिहारीलाल गुप्ता के करकमलों से कराया गया।

कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, पूर्व पार्षद विजय ‘डब्बू’ रजक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रजत जैन, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती एवं अजय निषाद, वार्ड संयोजक दिनेश रजक, अंकित मिश्रा सहित स्थानीय निवासी संतोष निषाद, मुकेश चौधरी, राममिलन दुबे, शंभू शर्मा, बद्रीप्रसाद गुप्ता, मोबीन अहमद खान, रमेश पटेल, किशोर गुप्ता, राजेश बर्मन, राकेश रजक, संतकुमार, संजू गुप्ता एवं छोटे श्रीवास सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

*विभिन्न स्थानों पर होगा नाली एवं सड़क निर्माण कार्य*

भूमिपूजन के तहत वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सी.सी. नाली तथा बरम बाबा से सोनीराम अहिरवार तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

*हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर हो रहे विकास कार्य — महापौर*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनके पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत प्राप्त होगी।

*स्वच्छता के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील*

महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें और अपनी गली के साथ पूरे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने का आग्रह किया।

*वार्डवासियों के लिए खुशी का दिन — क्षेत्रीय पार्षद*

वार्ड पार्षद श्री सुखदेव चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज वार्ड के सभी नागरिकों के लिए खुशी का दिन है कि उनके बीच विकास की गंगा बहाने वाली महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्वयं उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि महापौर एवं उनके परिवार द्वारा लंबे समय से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज और क्षेत्र के हित में निरंतर सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।महापौर जी के नेतृत्व में नगर के विकास को नई गति मिली है और वार्डों में नागरिकों की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुसार लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महापौर के संज्ञान में वार्ड की आवश्यकताओं को रखते हुए वे क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष श्री रजत जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों को आज हो रहे विकास कार्यों की तुलना कुछ वर्ष पूर्व की स्थिति से अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर विकास एवं जनसेवा के लिए कार्य कर रही है,विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, आगे भी इसी तरह सेवा भाव के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटाऐघाट में हरियाली का महाअभियान 🌳 40 स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, अफसरों ने भी लगाए पौधे”

कटाऐघाट में हरियाली का महाअभियान 🌳 40 स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, अफसरों ने भी लगाए पौधे”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.