नरसिंहपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर मार्ग को जोड़ने वाला सिंगरी नदी का पुल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जलमग्न हो गया। पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने और नागरिकों द्वारा जोखिम लेकर आवागमन किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आते ही कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देशों का त्वरित असर देखने को मिला। महज आधे घंटे के भीतर नगर पालिका का अमला जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
निरीक्षण में पाया गया कि सिंगरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल के आसपास जलकुंभी का जमाव हो गया था, जिससे पानी के बहाव में अवरोध उत्पन्न होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। नगर पालिका अमले ने जेसीबी की मदद से जलकुंभी एवं अन्य अवरोधों को हटाया।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP


