पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तेयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण* – दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी विनोद काछी निवासी ग्राम अमोच थाना स्लीमनाबाद कटनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी लडकी उम्र 19 वर्ष की घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता न चलने पर थाना स्लीमनाबाद कटनी मे *अप.क्र. 496/26 धारा 140(3) BNS* का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा बालिका को शहपुरा जिला जबलपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई बाद न्यायालीन कथन कराने के उपरांत गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*विशेष भूमिकाः-* थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार, उनि. मथुरा प्रसाद चौधरी, सउनि. मानकी धुर्वे, आर. 218 अभिषेक राजावत, मआर. 660 नेहा शर्मा की अहम भूमिका रही।
स्लीमनाबाद प्रिया दुबे


