• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी बहोरीबंद

कालर के टैग से खुला अंधे कत्ल का राज! 6 महीने बाद पुलिस ने ऐसे दबोचे हत्यारे

by Manish Gautam Chiefeditor
August 6, 2026
in बहोरीबंद
0
कालर के टैग से खुला अंधे कत्ल का राज! 6 महीने बाद पुलिस ने ऐसे दबोचे हत्यारे
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कालर के टैग से अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
दिनांक 15/02/2026 को महाशिवरात्रि के दौरान सिद्ध बाबा रोड स्थित स्टॉप डैम के पास 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास कर उसे बांस के भैरा में छिपाकर फेंका गया था। इस संबंध में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260806-WA0048.mp4

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की शर्ट के कॉलर पर “RS टेलर्स मझौली” का टैग मिला। इसी सुराग के आधार पर मझौली क्षेत्र में तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पड़वार निवासी गोपाल बर्मन ने कपड़े और जेब में रखी सूखी पत्ती देखकर आशंका जताई कि शव उनके पुत्र दुर्गा बर्मन का हो सकता है, जो कई दिनों से घर नहीं लौटा था। डीएनए जांच में यह पुष्टि हो गई कि शव दुर्गा बर्मन का ही है।
पूछताछ में पता चला कि दुर्गा बर्मन अक्सर कोल्हईया देव के जंगल में घूमता रहता था। जंगल की तलाशी लेने पर महुआ के पेड़ के पास मृतक के रेडियो के सेल, गुलेल और अधजले कपड़े मिले।
मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग जंगल में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करते थे। संदेह के आधार पर धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया एवं सुखदेव उर्फ सुक्के यादव से पूछताछ की गई।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महाशिवरात्रि की रात वे अन्य साथियों के साथ जंगली सूअर और खरहा का शिकार करने के लिए जंगल में करंट लगाकर बैठे थे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच तार हटाते समय उन्हें महुआ के पेड़ के पास एक जला हुआ शव मिला। सुखदेव ने शव की पहचान दुर्गा बर्मन के रूप में की। पकड़े जाने के डर से उन्होंने शव को मोटरसाइकिल के बीच में रखकर बहोरीबंद क्षेत्र के सिद्ध बाबा रोड स्थित बांस के भैरा में ले जाकर फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, निवासी भटवा पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर।
धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया, निवासी खितौला, थाना मझौली, जिला जबलपुर।
सुखदेव उर्फ सुक्के यादव, निवासी पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेन्द्र यादव, बहोरीबंद थाना स्टाफ तथा साइबर सेल कटनी की विशेष भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समय पर ट्रेड लाइसेंस और नवीनीकरण कराना अनिवार्य, निगम प्रशासन की अपील*

समय पर ट्रेड लाइसेंस और नवीनीकरण कराना अनिवार्य, निगम प्रशासन की अपील*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.