बडवारा विधायक ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या को सुनकर तुरंत निराकरण किया
सिलौंडी: बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत दादर सिंघड़ी के आश्रित ग्राम छाछर और उमरपानी के आदिवासी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या कर सुनकर उनकी समस्या का समाधान भी किया ।
उमर पानी और छाछर में शासन की डी एफ एल मद से 20 लाख की राशि स्वीकृत होने की जानकारी प्रदान किया ।
जल्द ही पक्की सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया ।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कोठी और
छाछर के आदिवासी परिवार में मुखिया निधन के बाद उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया है । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,नरेंद्र त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी ,सुलभ ,अनूप दुबे ,नारायण सिंह सहित ग्रामीण जन में मौजूद रहे


