कटनी (5 अगस्त)- e HRMS पोर्टल पर खंड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी एवं अन्य लोक सेवकों के सेवा अभिलेख पोर्टल पर दर्ज करने हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सुश्री कौर ने पोर्टल एंट्री पर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के
निदान हेतु जिला स्तर पर तीन सदस्यीय दल गठित किया है। दल के सर्व श्री राजेश श्रीवास्तव प्रशिक्षक-ई गवर्नेंस कटनी, मोहम्मद आरिफ डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सुश्री सीमा बिरहा से संपर्क कर तकनीकी समस्या का निदान किया जा सकेगा। गौर तलब है कि पंचायत राज्य संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में पूर्व में जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जनपद पंचायतों के स्थापना प्रभारी एवं संबंधित लिपिक को विस्तार से जानकारी दी जाकर अवगत कराया गया था।


