• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

BREAKING: फायर सेफ्टी नियमों की खुली पोल, 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस की तैयारी

by Manish Gautam Chiefeditor
August 5, 2026
in कटनी
0
BREAKING: फायर सेफ्टी नियमों की खुली पोल, 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस की तैयारी
0
SHARES
94
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन में शहर में  संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम कर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम कटनी द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

 अभियान के दौरान गठित फायर सेफ्टी दल द्वारा बरगवां से माधवनगर मार्ग स्थित बहुमंजिला भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं चिकित्सालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों सम्बन्धी कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नोटिस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इन चार प्रमुख प्रतिष्ठानों का हुआ निरीक्षण

नगर निगम उपयंत्री हिमांशु गौतम एवं अतिक्रमण प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच दल ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल, बरगवां स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी (भवन स्वामी मनोज प्यासी), माधवनगर गेट स्थित मनु शिवहरे बिल्डिंग तथा गोलू रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, भवन के उपयोग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन निकास मार्गों की गहन जांच की गई।

फायर ऑडिट, हाइड्रेंट और अलार्म व्यवस्था में मिली कमियां

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। इसके अलावा कई स्थानों पर हाइड्रेंट सिस्टम, फायर अलार्म तथा आपातकालीन प्रवेश एवं निकास (एंट्री-एग्जिट) व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। गठित दल ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए विस्तृत समझाइश भी दी।कार्यवाही के दौरान उपयंत्री हिमांशु गौतम, अतिक्रमण प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे सहित नगर निगम की फायर एवं अतिक्रमण शाखा का अमला मौजूद रहा।

सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं, अभियान रहेगा जारी

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहर के सभी अस्पताल, कोचिंग संस्थान, मॉल, बहुमंजिला भवन एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से फायर सेफ्टी सहित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम का यह विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जहां भी अनियमितताएं अथवा भवन का गलत प्रयोजन पाया जाएगा, वहां संबंधित भवन स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा आज से लागू हुई नई दरें जानिए कितना देना होगा किराया

🚨 मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा आज से लागू हुई नई दरें जानिए कितना देना होगा किराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d