जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने एक स्कूटी को रोका। रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि इस वाहन पर 96 बार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चालान किए जा चुके हैं, लेकिन किसी का भी भुगतान नहीं किया गया था। बकाया चालानों की राशि लगभग 10 लाख रुपये पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को तत्काल सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्कूटी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है, जबकि उस पर बकाया जुर्माना उसकी कीमत से कई गुना अधिक हो चुका है। यह मामला ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।


