• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, August 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*✍🏿स्वच्छता पर्व के अंतर्गत नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति शपथ वृक्षारोपण एवं संस्कार संगोष्ठी का आयोजन✍🏿*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 4, 2026
in कटनी
0
*✍🏿स्वच्छता पर्व के अंतर्गत नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति शपथ वृक्षारोपण एवं संस्कार संगोष्ठी का आयोजन✍🏿*
0
SHARES
11
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विजयराघवगढ़ रिपोर्टर सुरेश सेन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पर्व 04 जुलाई से 12 अगस्त 2026 के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 3 की नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत देवरा कलाँ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरा कलाँ में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम से हुई। उपस्थित छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री सुशील गर्ग ने अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ ग्राम पंचायत टिकर तथा प्रस्तावित आदर्श ग्राम जिज़नौड़ी में संस्कार केंद्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व नैतिक मूल्यों एवं जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा अपने आसपास साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री क्षमता विकास कार्यक्रम सहित बैचलर ऑफ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क जैसे सामाजिक कार्य आधारित पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक नेतृत्व व्यक्तित्व विकास रोजगार के अवसर एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इन पाठ्यक्रमों की भूमिका समझाते हुए अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता नशामुक्ति पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को जन जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छ स्वस्थ हरित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रधान अध्यापक सुशील गर्ग ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवगण सूरज सिंहा लालराम कोरी सहित समिति के पदाधिकारी शिक्षकगण छात्र छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता पर्व के अंतर्गत स्वच्छता नशामुक्ति पर्यावरण संरक्षण संस्कार निर्माण तथा युवाओं को शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

सुरेश सेन की खास रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*दिव्यांगों की जमीन पर स्कूल? बोरगांव लिटिल स्टेप पर उठे सवाल*  *बिजली हाइटेंशन लाइन के साये में पढ़ाई! 1500 बच्चों की सुरक्षा पर घनघोर संकट*

*दिव्यांगों की जमीन पर स्कूल? बोरगांव लिटिल स्टेप पर उठे सवाल* *बिजली हाइटेंशन लाइन के साये में पढ़ाई! 1500 बच्चों की सुरक्षा पर घनघोर संकट*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d