श्री बाला जी मंदिर मैं श्री राम चरित मानस पाठ शुरू
सुबह प्रभातफेरी में बैंड बाजा साथ पूरे गांव भ्रमण
सिलौंडी: सिलौंडी में श्री बाला जी मंदिर में 24 घंटे का श्री रामचरित मानस पाठ सुबह प्रभातफेरी और पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ ।
सबसे पहले श्री बाला जी मंदिर से प्रभातफेरी शुरू होकर गांव के सभी मंदिरों में पूजन अर्चन किया ।
मुख्य यजमान रतिराम श्रीवास,जामुन बाई श्रीवास , दुर्गा प्रसाद श्रीवास ,संतोष श्रीवास ने श्री रामचरित मानस को सिर पर रखकर गांव का भ्रमण किया ।
पूजन अर्चन के साथ श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ श्री बाला जी मंदिर में हुआ ।
गांव के वरिष्ठ ,महिलाएं ,युवा और बच्चे ने उत्साह पूर्वक श्री रामचरित मानस का गीत में पाठ चल रहा है।
आज 5 अगस्त को समापन कार्यक्रम में हवन पूजन अर्चन होगा ।
इस दौरान यजमान रतिराम श्रीवास जमुना बाई श्रीवास, दुर्गा प्रसाद श्रीवास,संतोष श्रीवास ,मुकेश श्रीवास , द्वारका प्रसाद श्रीवास ,अजय श्रीवास ,सुशील श्रीवास ,अनिकेत श्रीवास ,सुमित श्रीवास ,विजय तिवारी ,बालमुकुंद चोबे,रमेश राय , सहित सैकड़ों भक्त लोग की मौजूदगी रहीं।


