पवित्र सावन मास की शुरुआत के साथ ही पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। सावन के पहले दिन कैमोर स्थित मंगल भवन में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों शिव भक्तों ने मिलकर पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हजारों पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
*सावन के आगामी सोमवारों के कार्यक्रम*
यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन समाजसेवी मनीष नावेद की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सावन मास के पूरे महीने शिव भक्तों के लिए विशेष अनुष्ठानों की श्रृंखला तैयार की गई है दूसरा सोमवार कैमोर स्थित बरापार में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान तीसरा सोमवार ऐतिहासिक पनिहाई मंदिर में महापूजा का आयोजन चौथा सोमवार सन्यासी बाबा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं भंडारा।
*क्षेत्र में भक्तिमय माहौल*
आयोजन के दौरान मंगल भवन हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। समाजसेवी मनीष नावेद ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संवर्धन और समाज में सुख-शांति व समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आगामी सोमवारों को आयोजित होने वाले अनुष्ठानों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
*सुनील सिंगोते*
*पत्रकार-कैमोर*

