• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

299 बच्चों की सफलता के बाद निगम का बड़ा ऐलान, हर शनिवार मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2026
in कटनी
0
299 बच्चों की सफलता के बाद निगम का बड़ा ऐलान, हर शनिवार मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच
0
SHARES
19
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा विद्यालयी शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं क्षमता संवर्धन की दिशा में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर-2026 को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद निगम प्रशासन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम के विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार खेल, आत्मरक्षा, कला, संस्कृति एवं जीवन-कौशल आधारित गतिविधियों के नियमित आयोजन का निर्णय लिया है।

*ग्रीष्मकालीन शिविर बना आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने का माध्यम*

उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा 5 जून से 15 जून तक निगम के तीनों विद्यालयों में 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर-2026 का आयोजन किया गया था। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 299 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने खेल, आत्मरक्षा, कला, संस्कृति, कुकिंग, योग, रचनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न जीवन-कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश को सीखने, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के सुनहरे अवसर में परिवर्तित किया।

*विद्यार्थियों की इच्छा को मिला महत्व*

ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन के बाद नवीन सत्र प्रारंभ होने पर निगम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाओं की नियमित प्रेक्टिस को दृष्टिगत रखते हुए इन गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने की इच्छा व्यक्त की। विद्यार्थियों के उत्साह, सकारात्मक सहभागिता एवं अभिभावकों से प्राप्त सराहनीय प्रतिक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन ने विद्यार्थियों की इच्छाओं को महत्व देते हुए सप्ताह में एक दिवस शनिवार को इन गतिविधियों को आयोजित कर छात्रों की प्रैक्टिस में निरंतरता बनाए रखने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

*सेल्फ डिफेंस और कुकिंग प्रशिक्षण से मिली नई सीख*

निगम प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात शनिवार को के.सी.एस. स्कूल में छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस एवं कुकिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रूप भास्कर ने बताया कि प्रशिक्षण में छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ सहभागिता की।

सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण में लगभग 65 छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक अलका गोंड तथा शिक्षिका रश्मि चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें विपरीत परिस्थितियों में साहस, सतर्कता एवं आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के प्रभावी उपायों से भी अवगत कराया गया।

वहीं कुकिंग प्रशिक्षण में लगभग 80 छात्राओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षक श्रीमती पलक पाठक एवं शिक्षिका प्रीति मेहरा के मार्गदर्शन में छात्राओं को ब्रेड चीज़ बॉल, ब्रेड मैगी बॉल, कटलेट, ब्रेड पकोड़ा तथा ब्रेड रोल जैसे सरल एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार करना सिखाया गया। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार एवं रसोई प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

*हर शनिवार जारी रहेंगी प्रतिभा संवर्धन गतिविधियां*

निगम प्रशासन के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार निगम के विद्यालयों में खेल, आत्मरक्षा, कला, संस्कृति, कुकिंग, योग, व्यक्तित्व विकास तथा अन्य जीवन-कौशल आधारित गतिविधियों का प्रत्येक सप्ताह शनिवार को आयोजन किया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास विकसित करने, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने तथा नई रचनात्मक संभावनाओं को सीखने का सतत अवसर मिलेगा।

निगम प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयों को ऐसे शिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करना है, जहाँ औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, कौशल, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन : अभियान में 119 वारंटियों की गिरफ्तारी, 30 अपराधियों पर व्यापक कार्यवाही,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही*

कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन : अभियान में 119 वारंटियों की गिरफ्तारी, 30 अपराधियों पर व्यापक कार्यवाही,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d