पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालकिओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयावी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना कोतवाली कटनी द्वारा दस्तयावी के लगातार सफल प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में थाना कोतवाली कटनी द्वारा दिनांक 30.07.2026 को गुम हुई महिला को 24 घंटे मे दस्तयाव कर उसे पुनः परिवार से मिलाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
दिनांक दिनांक 30.7.2026 को प्रार्थी रजाराम काछी निवासी नदीपार कैलवारा फाटक कटनी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी लडकी उम्र 25 वर्ष की घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसका कहीं पर भी पता न चलने पर थाना कोतवाली कटनी मे *अप.क्र. 818/2026 धारा 140(3) बीएनएस* का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान गुमशुदा के बारे में उसके परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ की गई एवं पता तलाश हेतु तत्काल टीम को रवाना कर टीम के द्वारा काफी कड़ी मेहनत करते हुए गुमशुदा को चंद घंटो मे *दिनांक 01.08.2026 को दस्तयाव* कर चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. नेहा मौर्य के द्वारा गुमशुदा से काउंसलिंग भी की गई जिनके द्वारा अपने साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई है। गुमशुदा को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिवारजनों द्वारा अपने बच्चों को सकुशल पाकर चौकी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. नेहा मौर्य, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा, आर. महेश चौधरी, की अहम भूमिका रही।


