• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, August 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

हाईवे पर चाकूबाजी का आरोपी गुजरात से दबोचा, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र की टीम का बड़ा एक्शन

by Manish Gautam Chiefeditor
August 1, 2026
in कटनी
0
हाईवे पर चाकूबाजी का आरोपी गुजरात से दबोचा, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र की टीम का बड़ा एक्शन
0
SHARES
40
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल*

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्र एवं उनकी टीम ने हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण*- दिनांक 25 जून 2026 को ग्राम लखापतेरी बायपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात आरोपियों ने एक चालक की कार के आगे अपना वाहन लगाकर उसे रोक लिया तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में शैलेश कुमार यादव (पिता–श्याम वीर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी वर्तमान गुलवारा, थाना माधवनगर, जिला कटनी) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी निवार थाना माधवनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर गंभीर धाराओं के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

*तकनीकी साक्ष्यों से हुई आरोपी की पहचान*

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप एवं बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारियों का गहन विश्लेषण किया। जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। लगातार तलाश के दौरान पुलिस टीम ने फरार आरोपी को बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी*- विक्की उर्फ बिक्रम राजपूत, पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पड़री, थाना पनागर, जिला जबलपुर (म.प्र.), हाल निवासी कोहली चौकी, जवाहर नगर, गुजरात।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जबलपुर से कटनी आते समय ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

*सराहनीय भूमिका* – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्र, उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति तथा आरक्षक शुभम सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर में नवीन तिलवारा पुलिस थाना एवं पुलिस क्वाटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर में नवीन तिलवारा पुलिस थाना एवं पुलिस क्वाटर का लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d