कटनी (30 जुलाई) – नगर पालिक निगम कटनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 31 जुलाई तक अपना संपत्ति कर जमा कर 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का लाभ अवश्य प्राप्त करें। निगम प्रशासन ने कहा है कि यह विशेष छूट प्राप्त करने का अंतिम अवसर है, जिसके माध्यम से करदाता आर्थिक लाभ के साथ-साथ नगर के समग्र विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे निगम कार्यालय अथवा जोन कार्यालय अथवा अपने वार्ड के कर संग्राहक से संपर्क कर संपत्ति कर जमा कर 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का लाभ उठाएं तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित कटनी के निर्माण में सहभागी बनें।


