कटनी (30 जुलाई)- जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) से स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत किए जाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ एवं सदस्य सचिव जिला खनिज प्रतिष्ठान सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त क्रियान्वयन एजेंसी को दिए हैं। डीएमएफ मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के द्वितीय,तृतीय और अंतिम किस्त की मांग पत्र के साथ उपयोगिता कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिन्न-भिन्न एवं अपूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रेषित किए जाने से किस्तों के जारी होने में अनावश्यक विलंब होता है। इसलिए अग्रिम कार्रवाई हेतु एकरूपता को दृष्टिगत रखते हुए मांग पत्र के साथ चेकलिस्ट एवं निरीक्षण प्रतिवेदन प्रारूप के अनुसार सुसंगत दस्तावेजों के साथ भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।


