• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

*आगामी पर्वों की तैयारियों में जुटा निगम, विद्युत व्यवस्थाओं की महापौर ने की समीक्षा* *सावन, रक्षाबंधन सहित प्रमुख पर्वों को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2026
in Uncategorized
0
*आगामी पर्वों की तैयारियों में जुटा निगम, विद्युत व्यवस्थाओं की महापौर ने की समीक्षा*  *सावन, रक्षाबंधन सहित प्रमुख पर्वों को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। वर्तमान वर्षा ऋतु एवं आगामी सावन, रक्षाबंधन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की विद्युत शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर की विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि आगामी पर्वों के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक विद्युत सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा के दौरान बंद पड़े विद्युत प्वाइंटों को शीघ्र चालू कराने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोलों में तार खिंचवाने, मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा एवं शैलेन्द्र प्यासी सहित विद्युत शाखा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महापौर को विद्युत शाखा द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर महापौर ने नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*

*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d