कटनी/स्थानीय रंगनाथ नगर स्थित श्री रंगनाथ मंदिर में परम्परागत रूप से गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम श्री गरुड़ध्वज वेद पाठशाला के प्राचार्य धीरेन्द्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में आचार्य संदीप पाण्डेय, आचार्य मणिशंकर मिश्रा, एवं आचार्य पंकज तिवारी सहित सभी वेदपाठी बालकों ने भगवान का अभिषेक पूजन किया, तत्पश्चात भगवान की प्रसन्नता के लिए विविध वैदिक दिव्य स्तोत्रों का सामूहिक पाठ किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में परमसन्त त्रिपाद विभूति अनन्त श्री गरुड़ध्वजाचार्य जी महाराज एवं वर्तमान आचार्य अनन्त श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज के चित्रपट का पूजन के बाद भगवान एवं गुरुजनों की आरती सम्पन्न कराई,इस क्रम में सभी उपस्थित समिति सदस्यों सहित सभी शिष्यों ने क्रमशः आरती कर चरणामृत, तुलसी,शठकोप प्राप्त किया
इस अवसर पर समिति के मधुसूदन गट्टानी, डॉ आरके पाठक, रमेश शुक्ला रामाधार गौतम, सत्येन्द्रशुक्ला, सम्पतगट्टानी, ओंकार मिश्रा, रामभगत दुबे, विनोद सेठिया,रामकरण दुबे, वेंकट गट्टानी, मन्दिर व्यवस्थापक लक्ष्मण यादव, बाल्मीकि मिश्रा, रमाकांतगर्ग सहित सैकड़ों शिष्य, मातृशक्ति एवं बाल गोपालों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अन्त में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण कर धन्यता का अनुभव किया।
मन्दिर व्यवस्थापक लक्ष्मण यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष


