• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

संभागायुक्त,कलेक्टर,एसपी पहुंचे किसानों के बीच,किसानों से आत्मीय संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, किसानों की मांगों के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील, किसानों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने आत्मीय व्यवहार रखते हुए शांतिपूर्ण मार्ग अपनाने की अपील ..!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 27, 2026
in नर्मदापुरम
0
संभागायुक्त,कलेक्टर,एसपी पहुंचे किसानों के बीच,किसानों से आत्मीय संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, किसानों की मांगों के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील, किसानों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने आत्मीय व्यवहार रखते हुए शांतिपूर्ण मार्ग अपनाने की अपील ..!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर भोपाल पैदल मार्च के उद्देश्य से सेठानी घाट पर एकत्रित होने के दौरान जिला प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ किसानों से सतत संवाद बनाए रखा। नर्मदापुरम कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में एवं पुलिस अधीक्षक श्री साइ कृष्ण एस. थोटा के मार्गदर्शन में किसान संगठनों के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बिजली की समस्याओं के संबंध में कमिश्नर ने अधिकारियों को त्वरित रूप से मौके पर बुलाकर किसानों की समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर मिश्रा के किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा ना पहुंचने के निर्देशों के परिपालन में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों से आदमी संवाद किया गया। कलेक्टर भी स्वयं किसानों के बीच पहुंचे एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सदैव किसानों के लिए तत्परता के साथ खड़ा हुआ है किसी भी स्थिति में किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएग।

किसानों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें निश्चित रूप से समाधान कर किसानों को आवश्यक राहत पहुंचाई जाएगी। इस दौरान संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री साइ कृष्ण एस. थोटा ने किसान प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। वीप्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम, धैर्य एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी। जिला प्रशासन द्वारा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखा गया। जिले में सभी तहसीलों और अनुभाग स्तर पर एस डी एम, पुलिस अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर भी संवाद बनाए रख बैठकें की। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक तरीके से किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति विश्वास दिलाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के बल प्रयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्रशासन ने संवाद एवं आपसी विश्वास के माध्यम से स्थिति को सौहार्दपूर्ण बनाए रखा। जिला प्रशासन ने पुनः किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पूर्णिमा महोत्सव: 29 जुलाई को वरुणा भवन में होगा गुरु पूजन एवं प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

पूर्णिमा महोत्सव: 29 जुलाई को वरुणा भवन में होगा गुरु पूजन एवं प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.